फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: संदिग्ध हालाम में घर के पीछे मिला युवक का शव

Thu, 11 Jul 2024 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबौलिया क्षेत्र के बंजरिया सूवी गांव की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दुबौलिया। बंजरिया सूवी गांव में बुधवार की सुबह घर के पीछे युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। परिजनों का कहना है कि वह रात में छत पर सो रहा था। दुबौलिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, बंजरिया सूबी गांव निवासी 42 वर्षीय विनय कुमार दत्तक पुत्र ब्रह्म सिंह का शव घर के पीछे पड़ा मिला। उसके सिर पर गहरी चोट थी और काफी मात्रा में खून जमीन पर पड़ा था। उनकी बड़ी बेटी श्रेया ने बताया मंगलवार की शाम खाना खाकर वह छत पर सोने गए थे। सुबह करीब 4:30 बजे वह जागने पर घर के पीछे बने स्नान घर की तरफ जा रही थी। अचानक पिता को जमीन पर पड़ा देखा। काफी खून बह चुका था।
विज्ञापन

इसकी सूचना उसने तु चाचा को दी। मौके पर पहुंचे चाचा व अन्य परिजनों ने देखा तो उनकी सांसें थम चुकी थीं। मायके गई विनय की पत्नी सविता सिंह को भी सूचना दी गई। थोड़ी ही देर में अपने अन्य बच्चों के साथ मायके से उनकी पत्नी भी पहुंच गई और पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विनय कुमार सिंह की बड़ी बेटी श्रेया 17 वर्ष, सुभी 15, रिया 13, दीक्षा 11 तथा सबसे छोटा पुत्र शौर्य प्रताप 8 वर्ष का है। विनय खेती-किसानी कर पूरे परिवार का खर्च चलाते थे। थानाध्यक्ष चंद्रकांत पांडेय ने बताया कि विनय रात में छत पर सो रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें