फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फंदे से लटकी मिली किशोरी की लाश

Sun, 09 Feb 2025 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनहा। थाना क्षेत्र के करौता गांव की 15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार की सुबह साड़ी के फंदे के सहारे छत के कुंडे में लटका हुआ शव मिला। पिता हीरालाल ने बताया कि सुबह 8 बजे बेटी ज्योति को उन्होंने साड़ी के फंदे से लटका हुआ देखा। शव को आनन-फानन नीचे उतार दिया। जानकारी के बाद फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे चौकी प्रभारी असनहरा जयविंद यादव ने परिजनों से पूछताछ करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ज्योति पांच भाई-बहनों में पांचवें नंबर की थी। परिजन कुछ भी बताने से कतरा रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें