फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तीन दिन से लापता वृद्ध का पानी में उतराया मिला शव

Thu, 26 Sep 2024 04:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली। तिगोड़िया गांव के बुजुर्ग का शव गांव के मुख्य मार्ग सड़क के बगल गड्ढे में पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, तिगोड़िया गांव निवासी 70 वर्षीय जसई रविवार की शाम करीब पांच बजे घर से निकले थे। तभी से वह लापता थे। परिवार के लोग उन्हें ढूंढ रहे थे। बुधवार कीदोपहर में सड़क के बगल लगे पुलिया पर खेल रहे कुछ बच्चों ने पानी में शव देखकर शोर मचाया। धीरे-धीरे भीड़ एकत्र हो गई।
ग्रामीणों ने इसकी जानकारी रुधौली पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पर प्रभारी निरीक्षक चंदन कुमार ने शव को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवाया। भतीजे राम लौट ने बताया कि चाचा जसई तीन दिन पहले घर से बिना किसी को बताएं चले गए थे। वह दिमागी रूप से कमजोर थे। उनके लापता होने की जानकारी रुधौली पुलिस को दी गई थी। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर छानबीन कर रही थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें