फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सरयू नहर में उतराया मिला वृद्ध महिला का शव

Fri, 29 Sep 2023 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनहा थाने के नक्थर गांव निवासी राजकुमारी के रूप में हुई पहचान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुधौली। थाना क्षेत्र के भितेहरा गांव के पास सरयू नहर में बृहस्पतिवार को 75 वर्षीय वृद्ध महिला का शव ग्रामीणों ने उतराते हुए देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से निकलवा कर शिनाख्त कराई। शव की पहचान सोनहा थाना क्षेत्र के बनगांव निवासी राजकुमार के स्प में हुई।

शव मिलने की जानकारी होने पर सोनहा थाने के नक्थर निवासी अर्जुन तिवारी ने थाने पहुंचकर मृतका को अपनी सास बताया। अर्जुन तिवारी के मुताबिक उनकी सास करीब दो साल से मानसिक रूप से परेशान रहती थीं। उनका इलाज बस्ती शहर के एक डाॅक्टर के यहां से चल रहा था। शुक्रवार सुबह 10 बजे घर से अचानक लापता हो गई थीं। तभी से परिवार के लोग उन्हें ढूंढ रहे थे। बृहस्पतिवार को भितेहरा नहर में शव मिलने की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र मय फोर्स मौके पर पहुंचकर शव को स्थानीय ग्रामीण आकाश गुप्ता, बिरंजू, महेश कुमार की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। घटनास्थल पर विधि विज्ञान की टीम ने पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें