फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दो दिन से लापता वृद्ध का नदी में मिला शव

Sun, 14 Apr 2024 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्टरगंज। कुआनो नदी के मुड़ाघाट में सुबह करीब 8:30 बजे लोगों ने शव उतारता देखा। पहचान 65 वर्षीय विश्राम निवासी डमरूआजंगल (कैनपुरा) थाना वाल्टरगंज के रूप में हुई। बेटे अजय का कहना है कि उसके पिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। 11 अप्रैल से घर से लापता थे। कयास लगाया जा रहा है कि नदी में डूबने से उनकी मौत हुई।
विज्ञापन

एसएचओ दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थित स्पष्ट होगी। शव को देखने व परिजनों से पूछताछ से लगता है कि बुजुर्ग की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह 11 अप्रैल से ही घर से लापता थे। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। बुजुर्ग के लापता होने की सूचना पुलिस को देने वाले थे, तभी शव मिलने की जानकारी हुई। सभी पहलुओं पर जानकारी ली जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें