फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कमरे में फंदे से लटका मिला वृद्ध का शव

Thu, 27 Jun 2024 04:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के पुरसिया गांव में शाम 7.30 बजे 75 वर्षीय वृद्ध का कमरे में फंदे से लटका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक पुरसिया निवासी रामबक्स सिंह के परिवार के लोगों ने बुधवार देरशाम करीब साढ़े सात बजे पुलिस को सूचना दिया कि उनके ही कमरे में शव लटका हुआ है। एसएचओ दिनेश चंद्र चौधरी ने मौके पर पहुंचकर शव फंदे से उतरवाया। फोरेंसिक टीम ने भी छानबीन की। सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले राम बक्स सिंह की पत्नी का निधन हो गया था। ऐसा प्रतीत होता है कि उसी तनाव में उन्होंने फंदा लगा लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें