फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव

Fri, 03 Nov 2023 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के भरथापुर गांव की बाग में बृहस्पतिवार की सुबह एक अधेड़ का शव बेर के पेड़ की डाल में बंधे गमछे के फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों की नजर पड़ते ही गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर भीड़ जमा हो लगी।
विज्ञापन

मृतक की पहचान इसी थाना क्षेत्र के कल्यानपुर गांव निवासी संतराम के रूप में हुई है। संतराम के परिवार में आठ लड़के व एक लड़की है। चार लड़कों व एक लड़की की शादी हो चुकी है। संतराम खेती करता था। ग्रामीणों की माने तो आए दिन उसके घर में कलह की स्थिति बनी रहती थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल कोई वजह सामने नहीं आई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें