फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कड़सरा के पूर्व प्रधान का फंदे से लटका मिला शव

Fri, 12 Jul 2024 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
भवन सामग्री और हार्डवेयर की दुकान चलाते थे कृष्ण कुमार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परशुरामपुर। कड़सरा गांव में बुधवार की रात गांव के पूर्व प्रधान कृष्ण कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह का छत के कुंडे से गमछे के सहारे लटका शव मिला। वजह के बारे में परिवार के लोग कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, पूर्व प्रधान कृष्ण कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह की गांव में हार्डवेयर तथा भवन निर्माण सामग्री की दुकान है। बुधवार की रात करीब नौ बजे वह दुकान से घर आए। घर पर कुछ देर मां करुणा सिंह तथा पत्नी साधना सिंह से बातचीत हुई। उसके बाद अपने कमरे में चले गए। चर्चा है कि खाना खाने के लिए कहा गया तो मना कर दिया। खाना खाने के बाद जब घर के लोग बबलू के कमरे की तरफ गए तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था।
विज्ञापन

खिड़की से झांक कर देखा तो छत के कुंडे से गमछे के सहारे बबलू सिंह का शरीर लटक रहा था। आनन-फानन दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा गया। बबलू के बेटे अक्षित सिंह ने थाने पर सूचना दी। परशुरामपुर थाने की पुलिस तथा फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए।
विज्ञापन

एसएचओ तहसीलदार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बबलू सिंह की मौत के बाद पत्नी साधना सिंह का सुहाग उजड़ गया तो बेटे अक्षित सिंह तथा बेटी श्रेया सिंह के सिर से अभिभावक का हाथ उठ गया। बबलू सिंह की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें