फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फंदे से लटका मिला आठवीं की छात्रा का शव

Mon, 12 Feb 2024 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनहा। करमहिया उर्फ तुरकौलिया गांव के टोला इंदरपुर में शनिवार रात 11 बजे एक छात्रा का शव छत के कुंडे से लटका मिला। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

छात्रा की मां लक्ष्मी ने बताया कि रात को खाना खाने के बाद वह तीन अन्य पुत्रियों के साथ बरामदे में सोई हुई थीं। रात करीब 11 बजे नींद खुलने के बाद बड़ी पुत्री को बिस्तर पर न देख खोजने लगी। अचानक उनकी नजर बरामदे में छत के पंखे पर पड़ी, जिससे उनकी पुत्री सोनम चौहान (13) साड़ी से फंदा लगाकर झूल रही थी।

सुबह पुलिस पहुंचने पर शव को उतारा गया। वह कक्षा 8 की छात्रा थी। उसके पिता साधु सरन घर से बाहर रहकर नौकरी करते हैं। घर में मां के अलावा तीन छोटी बहनें लकी, पिंकी व रिंकी हैं। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि परिजनों की तरफ से पंचनामा भरकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद

शाहजहापुर में पीएचसी पर दवा को दिखाते फार्मासिस्ट अनुराग श्रीवास्तव। संवाद

शाहजहापुर में पीएचसी पर दवा को दिखाते फार्मासिस्ट अनुराग श्रीवास्तव। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें