फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कर्ज में डूबे किसान का फंदे से लटका मिला शव

Mon, 08 Jul 2024 03:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी क्षेत्र के बिशेनपुर गांव में हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुदरहा। कलवारी थाना क्षेत्र के बिशेनपुर गांव के कर्ज में डूबे 42 वर्षीय किसान का फंदे से लटका शव मिला। पत्नी के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे। रस्सी काटकर शव नीचे उतारा गया। सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रमोद कुमार राय, थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह और फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। आसपास के लोगों से पूछताछ की।
जानकारी के अनुसार, बिशेनपुर निवासी झिनकान चौधरी करीब एक साल पहले आंबेडकनगर नगर जिले के इल्तिफ़ातगंज से किसी प्राइवेट समूह से दो लाख 75 हजार रुपये लड़की की शादी के लिए ब्याज पर ले लिया था। एक लाख रुपये समूह को वापस भी कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि कर्ज के रुपये जमा नहीं कर पाने के कारण घर से करीब 100 मीटर दूर आम के पेड़ से रस्सी के सहारे फंदे से लटकर खुदकुशी कर ली। शव को आम के पेड़ से पति को लटका देख पत्नी इंद्रमती ने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। रस्सी काटकर शव को पेड़ से नीचे उतारा, लेकिन तब तक झिनकान की मौत हो गई थी। झिनकान चौधरी अपने पीछे चार लड़की और 15 वर्षीय पुत्र छोड़ गए। झिनकान मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें