कप्तानगंज थाना क्षेत्र के करचोलिया गांव के समय माता के मंदिर के निकट रविवार को तड़के हत्या करके एक युवक का शव फेंका मिला। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव की पहचान में जुट गई। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। चर्चा है कि युवक की हत्या करके शव को कल्यानपुर गांव के निकट फेंका गया हैं।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के करचोलिया गांव समय माता के मंदिर के निकट रविवार को तड़के ग्रामीणों ने एक युवक के शव को देखा ग्रामीणों ने नजदीक जाकर देखा तो युवक का गला धारदार हथियार से गला रेता हुआ था। घटना से कुछ ही देर में पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
सूचना पर एसओ आलोक श्रीवास्तव मय फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुँच गये।काफी देर तक पुलिस युवक के शव की पहचान के लिये परेशान रही।जब फोटो शोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो 10 बजे युवक के शव की पहचान मनोज तिवारी (40 वर्ष)पुत्र लक्ष्मी शंकर तिवारी उम्र 40 मूल निवासी मस्जिदिया थाना कप्तानगंज हाल मुकाम बुधईपुर थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती के रूप में हुई।
दिवंगत युवक बुधई पुर चौराहे पर किराने की दुकान चलाता था।मनोज तिवारी किराने की दुकान के साथ साथ वीसी ,गन्ना खरीद और सूद पर पैसे की लेनदेन करता था।पुलिस हत्यारो की तलाश में कई लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं।घटना को लेकर इलाके में कई तरह की चर्चा हो रही हैं।