फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विसर्जन में गए युवक का दूसरे दिन सड़क किनारे गड्ढे में मिला शवा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरपुर। कलवारी के बहादुरपुर गांव जाने वाली सड़क के किनारे सोमवार को एक युवक का शव पानी में उतराया मिला।
सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी बहादुरपुर सैय्यद वसीम हैदर जैदी ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकलवाया। उसकी पहचान भरत सिंह (26) निवासी बहादुरपुर थाना कलवारी के रूप में हुई।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि भरत रविवार को गांव में स्थापित दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कराने के लिए मनोरमा नदी के केंवचा घाट गया था। उसके बाद रात में घर नहीं आया। सोमवार को दोपहर में सड़क से जा रहे एक व्यक्ति ने उसका शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे अक्सडा से कचूरे जाने वाले मार्ग पर बहादुरपुर गांव के पश्चिम सड़क किनारे गड्ढे के पानी में किसी ने एक लाश देखी। शव मिलने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में गांव के लोग इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें