फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दिल्ली के लिए निकले युवक का शव खेत में मिला

Sat, 17 Aug 2024 10:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन छूटने के कारण वापस लौटते समय घायल हो गया था राजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। दिल्ली जाने के लिए घर से निकले युवक का वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के कटहापुर गांव के पास धान के खेत में शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव के पास दुर्घटनाग्रस्त टेंपो खड़ा मिला। शव की पहचान सोनहा थाना क्षेत्र के खमरिया निवासी 30 वर्षीय राजन यादव पुत्र रामदीन यादव के रूप में हुई। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
जानकारी के मुताबिक, राजन यादव शुक्रवार को गांव के श्याम सुंदर व श्याम लाल के साथ दिल्ली जाने के लिए ऑटो से रेलवे स्टेशन पर गया था। ट्रेन छूट जाने के कारण सभी लोग वापस लौट रहे थे। रात साढ़े आठ बजे कोतवाली के बरगदवा के पास ट्रक ने टक्कर मार दिया। इसमें सभी लोग घायल हो गए। पुलिस सभी घायलों को अस्पताल ले गई, लेकिन राजन भाग निकला। कटहापुर गांव के पास धान के खेत में ऑटो फंस गई। इस पर चालक राजन को ऑटो में घायल छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की सुबह उसका शव मिला। मृतक के भाई राम कुमार ने तहरीर दी। एसएचओ वाल्टरगंज दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि उसका भाई राम कुमार की तहरीर पर कोतवाली में ऑटो चालक पर केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें