फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कुआनो के तट पर झाड़ी में मिला युवक का शव

Sun, 20 Oct 2024 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बनकटी/महादेवा। लालगंज क्षेत्र के सुकरौली गांव के पास कुआनो नदी तट पर युवक का शव मिला।
शव की पहचान कोतवाली क्षेत्र के भद्रेश्वरनाथ गांव निवासी कुलदीप पुत्र मेहींलाल के रूप में हुई। भद्रेश्वरनाथ निवासी मेहीलाल ने 18 अक्तूबर को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

उसके बाद पुलिस खोजबीन कर ही रही थी। शनिवार को लालगंज क्षेत्र के सुकरौली के पास कुआनो नदी के तट पर दोपहर करीब 3:30 बजे अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे पिता ने शव की शिनाख्त बेटे कुलदीप के रूप में की। कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।
लालगंज के प्रभारी थानाध्यक्ष अवनीश सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। परिवार के लोग कुछ नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें