फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पेड़ में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Sun, 15 Sep 2024 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कंप्यूटर की दुकान चलाते थे मुकुंदपुर गांव के अजय पाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पैकोलिया। मुकुंदपुर गांव के युवक की आम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका शव पाया गया। रास्ते से गुजर रही पीआरवी टीम की नजर पड़ी तो थाने को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, मुकुंदपुर निवासी 23 वर्षीय अजय पाल पुत्र राम शंकर पाल हसीनाबाद बाजार में करीब दो वर्ष से कंप्यूटर की दुकान चलाता था। परिजनों के अनुसार, वह शुक्रवार शाम को करीब पांच बजे घर आया था। रात में भोजन करने के बाद सो गया। शनिवार की भोर में करीब 3:30 बजे उसकी मां ने उसे जागते हुए देखा। बाद में वह शौच के लिए कहीं बाहर निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी देर बाद जब घर नहीं लौटा तो परिजन इधर-उधर खोजबीन करने लगे। उसी समय डायल 112 पुलिस कहीं से उसी रास्ते से आ रही थी, जिसकी नजर पेड़ पर लटके युवक पर पड़ी। थाने की पुलिस और ग्रामीणों को सूचना दी। धीरे-धीरे ग्रामीण व परिवार के लोग इकट्ठा हो गए। अजय दो भाइयों में छोटा था और शादी नहीं हुई थी। पिता की मृत्यु करीब 15 वर्ष पूर्व हो चुकी है। थानाध्यक्ष संजू यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का लग रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें