फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: साड़ी के फंदे से लटका मिला युवक का शव

Mon, 29 May 2023 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कोतवाली थानाक्षेत्र के गल्ला मंडी गांधीनगर में शनिवार की रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दरवाजे के बाहर लगी कुंडी में साड़ी के फंदे से उसका शव लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थानाक्षेत्र के गल्ला मंडी गांधीनगर निवासी 42 वर्षीय अजीज पुत्र अब्दुल मजीज की दरवाजे के बाहर लगी कुंडी से साड़ी के फंदे के सहारे लटका शव मिला। परिवार के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। परिवार वालों से घटना की जानकारी ली। सीओ सिटी आलोक प्रसाद ने बताया कि घटना की वजह के बारे में जानकारी ली जा रही है। फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया कि युवक ने फंदा क्यों लगाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें