फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: छत के कुंडे से लटका मिला महिला का शव, मचा कोहराम

Mon, 19 Jun 2023 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
नगर थाना क्षेत्र के पिपरौला निवासी मनीषा देवी की फाइल फोटो
विज्ञापन
बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरौला गांव की 27 वर्षीय महिला का घर में छत के कुंडे से लटका शव मिला। गले में साड़ी का फंदा लगा था। परिवार के लोग फंदे से उतारकर सीएचसी बहादुरपुर ले गए। देखते ही डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके का मुआयना कर साक्ष्य एकत्र किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पिपरौला निवासी दीपू उर्फ शुभम दिल्ली में रहकर काम धंधा करते हैं। परिवार के अन्य लोग घर पर रहते हैं। उसकी पत्नी मनीषा मायके में थी। शनिवार शाम को मनीषा अपने दो बच्चों तीन वर्षीय बेटी श्रेया व डेढ़ वर्षीय बेटे श्रेयांश को लेकर ससुराल आई। शाम को खाना खाकर सब लोग सोने चले गए। सुबह लगभग पांच बजे मनीषा की 14 वर्षीय ननद चंदा मोबाइल फोन को चार्ज करने के लिए नीचे आई। दरवाजा खोलते ही उनकी चीख निकल गई। तख्त के ऊपर छत के कुंडे के सहारे साड़ी के फंदे से मनीषा का शव लटक रहा था। शोर मचाने पर परिजन व आसपास के लोग जुट गए। थाना प्रभारी नगर जनार्दन प्रसाद ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या का मामला लग रहा है।

तख्त पर सो रहे थे बच्चे, ऊपर लटक रहा था मां रा शव
मनीषा देवी की मौत से उनके परिवार में कोहराम मचा है। बगल में बड़ी बेटी तीन वर्षीय श्रेया व डेढ़ वर्षीय बेटा श्रेयांश सो रहे थे। ऊपर मां का शव लटक रहा था। सबके पहुंचने के बाद दोनों जागे तो बड़ी बेटी श्रेया मां को पुकार कर रोने लगी। यह दृश्य देखने वालों का कलेजा मुंह को आ गया। दीपू की शादी पांच वर्ष पूर्व खखौड़ा निवासी मनीषा पुत्री संतराम के साथ हुई थी। वह भी पति के साथ दिल्ली में रहती थी। कुछ दिन पहले ही वह दिल्ली से अपने मायके आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें