महराजगंज (बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के जसईपुर गांव में मंगलवार देर शाम किशोरी का शव छत के कुंडा से लटकता मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के जसईपुर गांव की रहने वाली रोशनी (16 वर्ष) पुत्री सोमई मंगलवार की शाम पांच बजे कमरा बंद करके छत की कुंडी से लटक गई। परिजनों ने कमरा खोला तो रोशनी का शव कुंडी से लटक रहा था। परिजनों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग जुट गए। एसओ रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि घटना की वजह के बारे में परिवार के लोग कुछ नहीं बता रहे हैं। संवाद