फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मिश्रौलिया के पास मिला कुआनो में डूबे छात्र का शव

Wed, 25 Sep 2024 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के अमहट घाट पर सोमवार शाम को हुआ था हादसा
विज्ञापन

शिवा कॉलोनी का रहने वाला था ओम
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर से सटे अमहट घाट पर सोमवार की शाम को दोस्तों के साथ नहाते समय कुआनो नदी में डूबे किशोर का शव करीब एक किमी दूर मिश्रौलिया गांव के पास मंगलवार की शाम को मिला। शव मिलते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। कोतवाल राणा देवेंद्र सिंह ने बताया कि शव कोपोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के छितही नरसिंह निवासी शिव सागर कृषि विभाग में कार्यरत हैं। इनका परिवार वर्तमान में शहर के शिवा कॉलोनी में रहता है। इनका बेटा आदर्श उर्फ ओम (17) ने इसी साल हाईस्कूल की परीक्षा पास कर 11वीं में पढ़ रहा था। बताया जा रहा है कि सोमवार को ओम दोस्तों के साथ कुआनो नदी के अमहट घाट पर गया था। अचानक गहरे पानी में फंसकर डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देख लोगों ने शोर मचाकर मदद मांगी। मगर, तब तक वह नदी में लापता हो चुका था। सोमवार की देर रात तक सर्च अभियान चला। मगर, उसका कुछ पता नहीं चल सका था। मंगलवार की सुबह सर्च अभियान फिर शुरू हुआ। शाम करीब 6:30 बजे मिश्रौलिया के पास से उसका शव बरामद किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें