फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मायके में रह रही विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव

Wed, 02 Oct 2024 02:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गणेशपुर के इंदिरानगर की घटना, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
वाल्टरगंज। गणेशपुर के इंदिरानगर में मंगलवार की सुबह विवाहिता का कमरे में फंदे से लटका शव मिला। वह मायके में रहती थी। सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने नमूने एकत्र किए। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
इंदिरानगर निवासी ज्योति की मां रीता देवी पत्नी सुद्दू ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह समूह के रुपये जमा करने गई थी। सुबह करीब 9:45 बजे वह वापस लौट कर आई तो बेटी का कमरा अंदर से बंद पाया। आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से देखा तो वह फंदे से लटकी थी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में विवाहिता की मां रीता देवी ने बताया कि लौट कर घर वापस आई तो देखा कि 23 वर्षीय ज्योति अपने कमरे में साड़ी के फंदे से सीलिंग फैन के सहारे लटकी हुई है। उसकी शादी मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बढ़या गांव में हुई थी। थानाध्यक्ष मोतीचंद ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें