फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: छत के कुंडे से लटका मिला विवाहिता का शव, मचा हड़कंप

Fri, 01 Dec 2023 03:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

बस्ती जिले में सोनहा थाना क्षेत्र के बस्थनवा निवासी 35 वर्षीय नीतू उर्फ निशा पत्नी गिरिजेश गोस्वामी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव दुपट्टे के सहारे छत के कुंडे से लटका मिला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले में सोनहा थाना क्षेत्र के बस्थनवा निवासी 35 वर्षीय नीतू उर्फ निशा पत्नी गिरिजेश गोस्वामी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव दुपट्टे के सहारे छत के कुंडे से लटका मिला।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बुधवार देर शाम मां का शव फंदे से लटका देख नौ वर्षीय बेटे अनुज ने शोर मचाया। शोर सुनकर गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। इस बात की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना के बारे में लोगों से पूछताछ की।

घटना के समय पति घर पर मौजूद नहीं था। वह खलीलाबाद में किसी होटल पर नौकरी करता है। दोनों से तीन बेटे नौ वर्षीय अनुज, सात वर्षीय युवराज व पांच वर्षीय अनुराग हैं। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा। इसके बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें