फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फंदे से लटका मिला युवती का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के गुवांव गांव में एक 18 वर्षीय युवती का शव घर के अंदर ही छत की कुंडी मे रस्सी के सहारे संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता हुआ मिला। घटना की जानकारी होते ही परिवार में मातम छा गया। इसी बीच मौके पर डायल 112 की पुलिस टीम पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। गुवांव गांव निवासी शिवराम की 18 वर्षीय बेटी दीपिका का शव रविवार की रात घर मे संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता हुआ मिला। परिजन डायल 112 पर सूचना दिए। थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने बताया मौके पर पहुंच फॉरेंसिक टीम को सूचना दी गई है। शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। मौत का कारण पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें