शव वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के पडिया चौराहे के पास शनिवार को संदिग्ध हालात में सड़क की पटरी पर 35 वर्षीय युवक का शव पाया गया। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र हरैया जप्ती निवासी राजमणि पुत्र स्व भगवती प्रसाद करीब 10 वर्ष से मानसिक दिव्यांगता के कारण सड़क व चौराहों पर भटकते रहते थे। मृतक के बड़े भाई रामजनम ने बताया कि करीब एक माह से वह कड़र मंदिर पर टहल रहे थे। शनिवार को करीब तीन बजे पुलिस के माध्यम से सूचना मिली कि वह पड़िया चौराहे के समीप सड़क की पटरी पर मृत पड़ा है। पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। संवाद