मूड़घाट पुल के पास महिला का शव मिला, सनसनी
बस्ती। कोतवाली क्षेत्र के मूड़घाट कुआनो नदी पुल और कब्रिस्तान के बीच 70 वर्षीय महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वहां बारिश का पानी भरा है। आशंका है कि पानी में फिसलकर गिरने से मौत हुई है। शाम करीब छह बजे कुछ लोगों ने मुंह के बल पडे़ शव को देखकर चौकी प्रभारी कटरा बड़ेवन विनोद कुमार यादव को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस महिला का शव पानी से बाहर निकलवाया। शरीर पर हरे रंग की ब्लाउज और और इसी रंग की साड़ी थी। पैर में नीले रंग का चप्पल था। हाथ में लाल रंग की चूड़ियां थीं। जबकि शव की पहचान नहीं हो सकी है।