फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पोखरनी चौराहे के पास झाड़ी में मिला शव

Tue, 03 Jun 2025 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। थाना क्षेत्र के पोखरनी चौराहे से आगे सड़क के किनारे झाड़ियों के बगल में सोमवार को सुबह 50 वर्षीय शख्स का शव देख लोगों ने शोर मचाया। ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शिनाख्त का काफी प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। शव को मर्चरी में रखवाकर सोशल मीडिया पर फोटो और हुलिया जारी किया गया है। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि शव पर कोई स्पष्ट चोट के निशान नहीं हैं। कपड़ों की तलाशी में कोई कागजात या अन्य सामान नहीं मिला, जिससे पहचान हो सके। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने शुरू कर दिए। गुमशुदा व्यक्तियों की सूची से मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें