लालगंज थानाक्षेत्र के बानपुर गांव के राजेश की मौत होने पर रोते विलखते परिजन।
- फोटो : BASTI
खेत में बने छप्पर में मिला राजेश का शव
बस्ती। लालगंज थानांतर्गत बानपुर निवासी राजेश (35) पुत्र हरिराम का शव शुक्रवार रात गांव के बाहर बने उसके छप्परपोश मकान की बड़ेर में नॉयलान की रस्सी से लटकता मिला। शनिवार सुबह घटना की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। परिजनों के अनुसार मेहनत-मजदूरी करने वाला मृत राजेश अक्तूबर में जालंधर गया था। करीब तीन दिन पहले ही गांव लौट आया था। परिवार में पत्नी मालती के अलावा तीन बेटियों की जिम्मेदारी उस पर थी। पत्नी के अनुसार शुक्रवार सुबह भोजन करने के बाद निकला राजेश देर शाम तक घर नहीं लौटा। शनिवार सुबह गांव के बाहर फूल तोड़ने गए एक बालक की नजर छप्पर में लटकते राजेश के शव पर पड़ी। पत्नी के अनुसार गांव के बाहर खेत में जिस छप्पर में शव मिला, वहां उसके ससुर रहते थे, लेकिन बरसात से जलजराव के कारण अब वे भी घर पर रहने लगे थे। प्रभारी निरीक्षक लालगंज ब्रह्मा गौड़ ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि काम-धंधे को लेकर राजेश मानसिक तनाव में था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। (संवाद)