फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: किर्गिस्तान से शव लाया गया शव, मचा कोहराम

Sat, 28 Sep 2024 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनहा। सोनहा थाना क्षेत्र के खैरा गांव के रहने वाले आलोक सिंह उर्फ सोनू (34) पुत्र अरविंद सिंह का शव शुक्रवार को गांव लाया गया। शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। य
विज्ञापन

आलोक जनवरी 2024 में किर्गिस्तान में नौकरी करने गया था। वहां पर वह एक मॉल में नौकरी करता था। रविवार को किर्गिस्तान के समय के मुताबिक दिन में 11:30 बजे उनकी तबीयत बिगड़ गई। कंपनी में मौजूद अन्य सहयोगी उसे अस्पताल ले गए, जहांउसकी मौत हो गई थी। परिवार में माता-पिता के अलावा पत्नी सोनल सिंह, दो बच्चे विराट (5) व कौशिक डेढ़ वर्ष के हैं। शव किर्गिस्तान सरकार के सहयोग से भारतीय दूतावास की ओर से बृहस्पतिवार की सुबह 6:30 बजे हवाई जहाज से रवाना हुआ। 11 बजे तक दिल्ली पहुंच गया। मृतक के जीजा ने शव को शुक्रवार की सुबह 7 बजे घर लाकर परिजनों को सौंपा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें