फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चाची- भतीजे का कमरे में मिला शव, जहर खाकर सुसाइड का संदेह- परिजनों ने मौत पर साधी चुप्पी

Mon, 07 Oct 2024 02:17 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
Basti - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के कडर गांव में चाची और भतीजे का एक ही कमरे में शव मिला। महिला की उम्र 28 वर्ष और युवक 22 वर्ष का बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, जयश्री बाहर नौकरी करते हैं।


उनकी पत्नी बेबी( 28) घर पर ही रहती थीं। साथ में जयश्री के भाई कुलदीप का पुत्र राम स्वरूप (22) घर पर ही रहता था। रविवार रात में लगभग 11 बजे दोनों एक ही कमरे में मृत पाए गए हैं।  इस सूचना पर थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती मय फोर्स मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया।  घटना की वजह के बारे में पुलिस जांच कर रही है। परिवार के लोगों ने अभी वजह के बारे में कुछ नहीं बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें