फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दूसरी लेन में डीसीएम से जा भिड़ा ट्रक, चालक की मौत

Fri, 07 Jul 2023 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। फोरलेन पर परशुरामपुर थानाक्षेत्र के घघौआ के पास बस्ती से अयोध्या जाने वाले दक्षिणी लेन से गुजर रहा ट्रक बुधवार-बृहस्पतिवार रात अनियंत्रित होकर उत्तरी लेन में जा रहे डीसीएम से टकरा गया। बस्ती-अयोध्या जिले की सीमा पर लगे स्वागत द्वार पर हुए हादसे में दोनों वाहनों का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दोनों वाहनों के चालक केबिन में फंस गए। घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को अलग कराया और चालकों को बाहर निकलवाया। इस बीच डीसीएम चालक की मौत हो गई। जबकि ट्रक चालक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रसोई गैस लदा कैपसूल ट्रक बुधवार रात अयोध्या की तरफ जा रहा था। पुलिस के अनुसार, घघौआ के पास ट्रक अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में चला गया। घटना में डीसीएम चालक लखनऊ जनपद के मानक नगर थाना क्षेत्र के भगवनखेढ़ा गांव निवासी मनोज यादव उर्फ संजय पुत्र कल्लू यादव की मौत हो गई। वहीं, ट्रक चालक प्रतापगढ़ जिले के अंतू कस्बा निवासी इख्तियार की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे जिला अस्पताल अयोध्या में उसे भर्ती कराया गया है। चौकी प्रभारी घघौवा दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें