मानिक चंद। साऊंघाट ब्लॉक के ग्राम कोड़रा व मुजहना में विकास कार्यों का डीसी मनरेगा संजय शर्मा ने जायजा लिया। कोड़रा गांव में डीसी मनरेगा ने सचिव अशोक कुमार गौतम को अति निर्धन परिवार सिंगारी देवी, मुराती एवं सावित्री देवी को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डीसी मनरेगासंजय शर्मा, ग्राम प्रधान शशिकला एवं ग्राम सचिव अशोक कुमार गौतम ने अशोक एवं जामुन के पौधे रोपे। मुजहना में ग्राम प्रधान दूधनाथ चौधरी चकरोड की पटाई करा रहे थे। डीसी मनरेगा ने अतिशीघ्र ही कार्यों को पूर्ण कराने की हिदायत दी। संवाद