एसबीआई बैंक में शाखा प्रबंधक से बातचीत करते स्कूली बच्चे स्रोत विभाग
बस्ती। मिशन शक्ति- 6 के तहत बुधवार को पीएम श्री विद्यालय मूड़घाट की छात्राओं को प्रधानाध्यापक डॉ. सर्वेष्ट मिश्र ने भारतीय स्टेट बैंक कोर्ट एरिया शाखा का भ्रमण कराया। बैंक पहुंचने पर शाखा प्रबंधक विनीत चौधरी ने बच्चों को बैंक में जमा, निकासी, एटीएम से पैसे निकालने के तरीके, खाता खोलने, लोन आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शाखा प्रबंधक ने बच्चों से कई प्रकार के प्रश्न पूछे और उनके जवाब से खुश होकर बच्चों को उपहार प्रदान किया। विभिन्न छात्राओं ने 75 जनपदों के नाम, देश के सभी राज्य-राजधनियों के नाम, 30 तक पहाड़ा सुनाया। शिक्षक विनय चौधरी भी उपस्थित रहे। संवाद