फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नवोदय विद्यालय में प्रवेश की तिथि बढ़ी

Tue, 05 Aug 2025 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली। तहसील क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 11 विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय में दाखिले की अंतिम तिथि 10 अगस्त कर दी गई है। विद्यालय ने सत्र 2025-26 के लिए रिक्त सीटों पर मेरिट के आधार पर चयन के लिए आवेदन मांगा है। प्राचार्य डॉ. अमिता सक्सेना ने बताया कि अभ्यर्थी बस्ती जिले के किसी भी विद्यालय से सत्र 2024-25 में कक्षा 10 प्रथम श्रेणी यानी न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। गणित विषय लेने वालों के लिए गणित में कम से कम 60 अंक होना जरूरी है। वाणिज्य संकाय के लिए गणित में कम से कम 50 अंक होना चाहिए। अभ्यर्थी की जन्मतिथि 01 जून 2008 से 31 जुलाई 2010 के बीच की होनी चाहिए। इच्छुक अभिभावक कार्यालय में जेएसए सुमित पांडेय से संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें