बस्ती। दरभंगा से चलकर अहमदाबाद जाने वाली विशेष एक्सप्रेस ट्रेन के मार्ग में एक दिन के लिए परिवर्तन किया गया है। यह ट्रेन 18 मार्च को दरभंगा से चलकर छपरा, भटनी, गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर जंक्शन स अयोध्या के रास्ते जाएगी।
पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मऊ-शाहगंज के बीच खुरहट-मोहम्मदाबाद सठियांव रेलवे स्टेशन के मध्य चल रहे दोहरीकरण और प्री-नाॅन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। 18 मार्च को विशेष एक्सप्रेस ट्रेन दरभंगा से छपरा, भटनी, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, मनकापुर, अयोध्या के रास्ते जाएगी। उन्होंने बताया कि ट्रेन के मार्ग में परिवर्तन होने से मऊ शाहगंज रूट के स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ेगी। संवाद