फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: लू का बढ़ेगा खतरा, प्रशासन ने किया अलर्ट

Wed, 02 Apr 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मौसम विज्ञान विभाग की इस बार गर्मी अधिक पड़ने और लू का खतरा बढ़ने की चेतावनी के बाद मंगलवार को जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान ने बताया कि प्रशासन ने लू से निपटने के लिए विशेष तैयारी शुरू कर दी है। विपरीत मौसम के मद्देनजर लोगों को भी जागरूक किया जाएगा। बताया कि इस एडवाइजरी के तहत जिले भर में हीट वेव के खतरों के प्रति जन जागरूकता फैलाने और आवश्यक सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने जिला आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ रंजीत रंजन को निर्देशित किया कि वह सभी चार तहसीलों का दौरा करें। प्रशासनिक अधिकारियों, राजस्व विभाग के कर्मचारियों और गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) के साथ मिलकर 4 अप्रैल को हर्रैया, 7 को भानपुर, 8 को रुधौली एवं 11 अप्रैल को सदर तहसील में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लू के दौरान सुरक्षा उपायों अधिक पानी पीना, हल्के कपड़े पहनना, अत्यधिक धूप से बचना, और गर्मी से जुड़ी बीमारियों के लक्षणों के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपेक्षा जताई है कि गर्मी के मौसम में लोग सतर्क भी रहें और अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आपदा विशेषज्ञ रंजीत ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि प्रत्येक व्यक्ति को हीट वेव के खतरों के बारे में जागरूक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें