फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News:माध्यमिक विद्यालय में सजा मंच,थिरकती बार बालाओं का अश्लील वीडियो वायरल,प्रभारी प्रधानाध्याक निलंबित

Mon, 19 Aug 2024 11:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती

सार

स्वतंत्रता दिवस पर अश्लील गाने पर नृत्य के मामले को लेकर गौर ब्लाॅक क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय जलालाबाद के प्रभारी प्रधानाध्यापक को बीएसए अनूप कुमार ने निलंबित कर कंपोजिट विद्यालय पूरे पैकोलिया से संबद्ध कर दिया है। जांच रिपोर्ट में बताया गया कि ग्रामीणों से पूछताछ की गई, जिसमें यह बात सामने आई कि प्रभारी प्रधानाध्यापक पवन कुमार ने डांस का कार्यक्रम कराया था।
विज्ञापन
डांस करते की वीडियो फोटो वायरल - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता दिवस पर अश्लील गाने पर नृत्य के मामले को लेकर गौर ब्लाॅक क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय जलालाबाद के प्रभारी प्रधानाध्यापक को बीएसए अनूप कुमार ने निलंबित कर कंपोजिट विद्यालय पूरे पैकोलिया से संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें विद्यालय परिसर में मंच पर कुछ युवतियां व लोग अश्लील गाने पर डांस करते दिखे।
विज्ञापन


इस कृत्य पर कई तरह के सवाल खड़े हुए। बीएसए ने मामले को संज्ञान में लेते हुए खंड शिक्षा अधिकारी गौर प्रभात कुमार श्रीवास्तव को जांच के लिए निर्देशित किया। जांच रिपोर्ट में बताया गया कि ग्रामीणों से पूछताछ की गई, जिसमें यह बात सामने आई कि प्रभारी प्रधानाध्यापक पवन कुमार की तरफ से डांस का कार्यक्रम कराया गया था।
विज्ञापन

डांस करते की वीडियो फोटो वायरल - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
इसके पहले अन्य शिकायतों पर उन्हें चेतावनी दी गई थी, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। प्रभारी प्रधानाध्यापक से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि विद्यालय गेट के ताले की चाबी वह किसी को नहीं दिए थे, ताला कैसे खुला इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।

वह मामले में एफआईआर कराने वाले थे। विद्यालय में ताला तोड़कर हुए कार्यक्रम की सूचना प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय को न देने पर उनकी लापरवाही व संलिप्तता संदिग्ध होने पर तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया गया। इसकी जांच बीईओ हर्रैया बड़कऊ वर्मा को सौंपी गई है।

बीएसए अनूप कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो को संज्ञान में लेकर जांच कराई गई। बीईओ गौर की आख्या रिपोर्ट के आधार पर प्रभारी प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें