फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 13 मार्च से डायट में होगा जिला स्तरीय कला उत्सव

Fri, 10 Mar 2023 10:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में कला उत्सव की चल रही तैयारी।
विज्ञापन
बस्ती। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में कला उत्सव की तैयारियां चल रही हैं। शुक्रवार को शिक्षकों और डीएलएड प्रशिक्षुओं ने निपुण लक्ष्य, पर्यावरण संरक्षण और लोक कलाओं से संबंधित दीवाराें पर चित्र बनाए। डायट प्राचार्य जितेंद्र गोंड ने बताया कि दो दिवसीय कला उत्सव कार्यक्रम 13 और 14 मार्च को डायट में आयोजित किया जाना है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के नोडल और कला प्रवक्ता डॉ. गोविंद ने बताया कि नई शिक्षा नीति में कला एवं क्राफ्ट शिक्षा पर जोर दिया गया है। शासन के निर्देश के क्रम में व्यवसायिक कौशल प्रोत्साहन के लिए जिला स्तरीय कला उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कला के विविध आयाम जैसे गायन, वादन, फोटोग्राफी, चित्रकला, काव्यकला, रंगोली आदि को शामिल किया गया है। इसका उद्देश्य आमजन को जागरूक करना है।
कला एक ऐसी अभिव्यक्ति है जिसके द्वारा मनुष्य अपनी भावनाओं का प्रदर्शन करता है। कला के माध्यम से विद्यार्थियों में सृजनात्मकता एवं विचारों की अभिव्यक्ति के गुण विकसित होते हैं। इस मौके पर रवीश कुमार मिश्र, मारुत नंदन, चंद्रशेखर, श्रुति त्रिपाठी, संध्या त्रिपाठी, शशि वर्मा, सुरभि ओझा, राजपति, राम कमंडल, अमरेंद्र सिंह, रमेश विश्वकर्मा, चंद्रप्रकाश, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें