रसोई में गैस सिलेंडर में लगी आग को बुझाते दमकल कमी्र-संवाद
महराजगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम मीरजापुर में रविवार सुबह करीब 6:30 बजे राम उग्रह शर्मा पुत्र राम अवतार के घर रसोई में रखे गैस सिलिंडर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड हर्रैया (संसारीपुर) को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और सिलिंडर को रसोई से बाहर खींचकर सुरक्षित स्थान पर ले गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। संवाद