फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत
विज्ञापन

विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर लखनऊ गोरखपुर लेन में बेकाबू वाहन की चपेट में आकर बाजार से घर लौट रहे जमौलिया माफी निवासी राम पुजारी शर्मा की मौत हो गई। वह 45 वर्ष के थे। रविवार देर शाम हुई घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर विक्रमजोत चौकी पुलिस पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। राम पुजारी घर पर रहकर खेती किसानी करते थे। परिवार में उनकी पत्नी उर्मिला दो पुत्री व एक पुत्र है। बड़ी पुत्री रूबी 22 की शादी हो चुकी है। 15 वर्षीय रोहित सबसे छोटी आठ वर्षीय बेटी रूपा बेसुध हैं। सूचना पाते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें