बस्ती। वाल्टरगंज क्षेत्र के गौरा चौराहे पर मंगलवार दोपहर साइकिल में बाइक की टक्कर हो गई। साइकिल सवार घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कोडारी निवासी 40 वर्षीय रामकेश साइकिल से गौरा चौराहे से घर पर लौट रहा था। रुधौली की तरफ जा रहे तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दिया। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र ने बताया कि बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। संवाद