फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कार की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत

Mon, 12 Feb 2024 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। नगर थाना क्षेत्र के बारीजोत निवासी राज मिस्त्री की वाहन के चपेट में आकर मौत हो गई। बारीजोत निवासी 50 वर्षीय रामकरन शनिवार को बस्ती शहर में काम करने गए थे। काम निपटा कर साइकिल से वापस आ रहे थे। नगर थाना क्षेत्र के बस्ती-कलवारी मार्ग पर स्थित खुटहन के पास तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस व परिजनों ने गंभीर हालत में उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजन अस्पताल से शव लेकर घर चले आए। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी नगर संतोष कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें