फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बोलेरो की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत

Sat, 20 May 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। हर्रैया थानाक्षेत्र के गौहनिया गांव के पास बेकाबू बोलेरो ने साइकिल सवार को चपेट में ले लिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, हर्रैया थानाक्षेत्र के फुलवरिया मझारी निवासी संतराम चौधरी (60) बृहस्पतिवार देर रात हर्रैया जा रहे थे। गौहनिया गांव के पास अज्ञात बोलेरो ने उन्हें चपेट में ले लिया। सूचना पर परिजन पहुंचे और इलाज के लिए सीएचसी हरैया लाए। जहां से चिकित्सक ने गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में संतराम ने दम तोड़ दिया। परिवार के लोग शव लेकर अपने घर मझारी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। एसएचओ शैलेश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस मामले में मृतक के भाई मोहन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। एसएचओ शैलेश सिंह ने बताया कि ठोकर मारने वाली बोलेरो को बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें