फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार दंपती घायल

Fri, 08 Mar 2024 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रुधौली। रुधौली-बखिरा मार्ग स्थित छपिया चौराहे पर बृहस्पतिवार की शाम साइकिल सवार दंपती को बाइक सवार टक्कर मार दिया। दुर्घटना के बाद बाइक सवार फरार हो गया। ग्रामीणों ने घायलों को निजी वाहन से सीएचसी रुधौली भेजवाया।

जानकारी के अनुसार, सिद्धार्थनगर जिले के खेसरहा थाना क्षेत्र के विरापतजोत के 45 वर्षीय ज्ञानदास पत्नी निर्मला को साइकिल पर बिठाकर ससुराल छपिया जा रहे थे। वह छपिया चौराहे पर पहुंचे थे कि रुधौली से बखिरा की तरफ तेज रफ्तार में जा रहे बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना में दंपती घायल हो गए। आसपास के लोग जब तक घटनास्थल पर पहुंचते बाइक सवारफरार हो गया। मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को निजी वाहन से सीएचसी रुधौली भेजवाकर हादसे की जानकारी रुधौली पुलिस को दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें