बनकटी में ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में ग्राम पंचायत सचिवों ने निकाली साइकिल रैली। संवाद
बनकटी। विकास खंड क्षेत्र में तैनात ग्राम पंचायत सचिवों और ग्राम विकास अधिकारियों ने ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में शुक्रवार को भी साइकिल चलाकर कार्यालय पहुंचे। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के ब्लॉक अध्यक्ष आशुतोष पटेल के नेतृत्व में सचिवों का आंदोलन सातवें दिन भी जारी रहा। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गई तो 15 दिसंबर से वे डोंगल जाम कर देंगे। इस दौरान संजय कुमार, प्रमिला चौधरी, अर्जुन वरुण, अर्चिता द्विवेदी, अमित प्रकाश, राम प्रकाश आदि मौजूद रहे। संवाद