फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर क्राइम : केबीसी के नाम पर ठगी का नया खेल, अपराधियों के नए पैंतरे से पुलिस और जनता परेशान

Wed, 17 Aug 2022 10:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

अब व्हाट्सएप पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उद्योगपति मुकेश अंबानी व फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन का फोटो लगा संदेश भेजकर लोगों को झांसे में लेने की कोशिश कर रहे हैं। संदेश में कहते हैं कि आपका फोन नंबर लकी है। इस नंबर पर 25 लाख रुपये की लाटरी निकली है। वह एक ऑडियो भी साझा करते हैं, जिसमें व्हाट्सएप कॉल करने के लिए कहा जाता है।
विज्ञापन
cyber crime - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के नाम पर इनाम जीतने का बधाई संदेेश भेजकर साइबर ठगों ने ठगी करने का नया तरीका निकाला है। अब व्हाट्सएप पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उद्योगपति मुकेश अंबानी व फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन का फोटो लगा संदेश भेजकर लोगों को झांसे में लेने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन


संदेश में कहते हैं कि आपका फोन नंबर लकी है। इस नंबर पर 25 लाख रुपये की लाटरी निकली है। वह एक ऑडियो भी साझा करते हैं, जिसमें व्हाट्सएप कॉल करने के लिए कहा जाता है, जो लोग लालच में कॉल कर लेते हैं, उन्हें ठग नुकसान पहुंचा देते हैं। पुलिस के पास एक सप्ताह में इस तरह के तीन मामले आए हैं। पुलिस के साइबर सेल के अधिकारी कहते हैं कि इस तरह कोई लाटरी नहीं निकलती है। यह ठगों के गिरोह हैं, जो विदेश में बैठकर लोगों के बैंक खातों को साफ कर देता है।

गांधीनगर में मोबाइल फोन रिपेयरिंग का काम करने वाले धीरेंद्र के व्हाट्सएप पर 10 अगस्त को संदेश आया, जिसमें 25 लाख रुपये जीतने की बात कही गई। 923480345623 नंबर से आए व्हाट्सएप में ऑडियो क्लिप भी है। धीरेंद्र ने तस्दीक करने के लिए फोन किया तो जीएसटी के नाम पर पांच प्रतिशत यानी साढ़े 12 हजार रुपये गूगल पे के जरिए मांगा गया। साइबर क्राइम के बारे में जागरूक होने की वजह से धीरेंद्र ठगी से बच गए।
विज्ञापन


हर्रैया निवासी ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े नरसिंह के पास 15 अगस्त को ठीक इसी तरह का संदेश आया। नरसिंह से ढाई हजार रुपये की मांग की गई। यह रकम गूगल पे से ट्रांसफर करने के बाद 10 हजार रुपये फिर भेजने को कहा गया। नरसिंह ने अपने एक परिचित से जब रुपये ट्रांसफर करने को कहा तो परिचित ने आगाह किया। हालांकि वह तब तक ढाई हजार रुपये गंवा चुके थे।

 

विज्ञापन

पांच देशों की प्रतियोगिता में जीतने का झांसा
व्हाट्सएप पर भेजी जा रही ऑडियो क्लिप में लॉटरी निकलने की बात कही जाती है। ऑडियो में ठग खुद को व्हाट्सएप के दिल्ली ऑफिस का कर्मचारी बताते हुए कहता है कि आपके नाम पर 25 लाख रुपये की लॉटरी लगी है। यह लॉटरी पांच देश जैसे इंडिया, नेपाल, दुबई, यूनान व सऊदी अरब के यूजर्स का इंटरनेशनल लकी ड्रॉ में निकलना बताता है। ठग बताता है कि इस लॉटरी को पाने के लिए आपको लॉटरी मैनेजर को व्हाट्सएप कॉल करना होगा।

मोबाइल फोन उपभोक्ताओं के पास केबीसी के नाम से आ रहे लॉटरी के संदेशों को लेकर जानकारी मिली है। साइबर ठगी करने वाले अक्सर लॉटरी या इनाम में लाखों रुपये मिलने का झांसा देते हैं। लोग लालच या जानकारी के अभाव में उनकी बातों में आते हैं। अनजान लोगों के व्हाट्सएप वीडियो कॉल या वाइस कॉल अटेंड नहीं करना चाहिए। केबीसी के नाम पर फर्जी संदेश पर ध्यान न दें। उनकी सत्यता परखने के बाद ही बातचीत करें। -आशीष श्रीवास्तव, एसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें