फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सरयू में फिर शुरू हुई कटान, मकान नदी में बहा

Sun, 08 Sep 2024 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
गायघाट क्षेत्र में सरयू नदी में काटन की डर से मकान तोड़ते शेषराम पासवान। 
विज्ञापन
कटान के डर से मकान तोड़ते हुए मिले गांव लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गायघाट (बस्ती)। शुक्रवार की रात से सरयू नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। जलस्तर बढ़ने के साथ नदी तेजी से कटान कर रही है। कुदरहा ब्लॉक के कलवारी-रामपुर तटबंध के दक्षिण बसे माईपुर और मदरहवा पुरवा में कटान से राजबिहारी पासवान का मकान नदी की धारा में बह गया।
शेषराम पासवान कटान के डर से पक्का मकान तोड़कर गृहस्थी का सामान और मलबा सुरक्षित स्थान पर पहुंचाते दिखे। शनिवार को सरयू नदी की कटान तेज होने से मदरहवा पुरवा में राज बिहारी का घर नदी की धारा में बह गया। काटन की डर से शेषराम अपने पक्के मकान को तोड़कर गृहस्थी का सारा सामान व मलबा सुरक्षित स्थान पर ले जाते हुए मिले। पूछने पर बताया कि नदी लगातार कटान करती हुई उनके मकान तक आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बहाव तेज है। कभी भी मकान बह सकता है। कटान को देखते हुए सुरेंद्र पासवान, गंगाराम पासवान, मोले पासवान आदि ने अपने पक्के मकान को तोड़कर सामान रिश्तेदारों के यहां या किराये के मकान में शिफ्ट कर चुके हैं। अब तक करीब दर्जनभर ग्रामीणों का मकान नदी की कटान में बह चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें