फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंप में उतरा करंट, ढाबा संचालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंप में उतरा करंट, ढाबा संचालक की मौत
विज्ञापन

पैकोलिया। छावनी थानाक्षेत्र के पचवस में ढाबा चलाने वाले युवक की घर में टुल्लू पंप में उतरे करंट की चपेट में आने से सोमवार को मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
पैकोलिया थाना क्षेत्र के बेलभरिया राम गुलाम गांव निवासी मुकेश पांडेय उर्फ बब्लू (35) पुत्र दीपनरायन पांडेय करीब चार वर्ष से छावनी थाना क्षेत्र के पचवस में ढाबा चलाते थे। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह मुकेश अपने बेलभरिया स्थित घर पर टुल्लू पंप के पास कुछ काम रह रहे थे। इसी दौरान टुल्लू पंप में उतरे करंट की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

करंट लगते ही वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े। उनकी आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़े। उन्हें अस्पताल ले जाने का प्रयास कर रहे थे, मगर मुकेश ने उसके पहले घर पर ही दम तोड़ दिया। वह तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। दो छोटे भाइयों के अलावा मुकेश पर पत्नी ऋचा और दो बच्चों ऋतुराज व ऋग्वेद की भी जिम्मेदारी थी। घटना के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें