फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
परशुरामपुर। थाना क्षेत्र मुख्यालय से सटे परशुरामपुर गांव में मंगलवार रात रात करंट की चपेट में आने से 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। थाना क्षेत्र के बबुऔना गांव का 19 वर्षीय रणजीत चौहान पुत्र प्रकाश चौहान गांव के आज्ञाराम वर्मा के घर बेटी की शादी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। रात करीब दो बजे वह आयोजित आर्केस्ट्रा कार्यक्रम देखने में उसे असुविधा हो रही थी तो वह सीढ़ी के सहारे वह ऊंचाई से कार्यक्रम देख रहा था। इसी बीच सीढ़ी बिजली के तार से छू जाने के कारण उसमें करंट प्रवाहित हो गया। वहां मौजूद लोग युवक को परशुरामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें