कलवारी। क्षेत्र के भिसवा गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के पास शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ उनकी 132वीं जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि विधायक दूध राम ने कहा कि बाबा साहब दलितों, गरीबों व मजलूमों को समाज में बराबरी का दर्जा दिलाने के लिए संविधान में प्रावधान किया है। इसी के चलते दलित समाज का उत्थान हो रहा है। उनका का सपना था कि हम अपने बच्चों को शिक्षित कर आगे बढ़ाएं जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार हो सके। उनको सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हम उनके बताए रास्ते पर चलकर सभी को शिक्षित करने में मदद करें। इसके पूर्व विधायक ने डॉ. आंबेडकर व महात्मा बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में लोकगीत गायक किशोर कुमार में डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन पर लोकगीत गाकर सबको जागरूक किया। इस मौके पर डॉ. विनोद कुमार, राम शब्द, राजेश पासवान, राम भवन, राजबली, अशोक कुमार, प्रभात, तारक नाथ, वंश गोपाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।