फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Tue, 16 Apr 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

विक्रमजोत। कंपोजिट विद्यालय बस्थनवां परिसर में सोमवार को वार्षिकोत्सव एवं उत्तीर्ण छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक बाबूराम व प्रधानाध्यापक शांतनु सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदन, स्वागत गीत सहित दर्जनों मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इस दौरान कक्षा में उत्तीर्ण प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को अतिथियों और विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सेवानिवृत शिक्षक बाबूराम ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों की स्थिति में बड़ा बदलाव हुआ है। एक समय था जब विद्यालय में जरूरी संसाधन नहीं हुआ करते थे। आज स्थिति यह है कि बेहतरीन सांस्कृतिक आयोजन देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह का आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में उपयोगी है। इस मौके पर विद्यालय की सहायक अध्यापिका प्रियंका शाह, सरिता अग्रहरि, प्रभात पांडेय, सहायक अध्यापक अजय प्रताप सिंह, रमेश कुमार चौहान, रणजीत सिंह सहित अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें