फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेद से मिलती है निस्वार्थ भाव से कर्म करने की प्रेरणा: आचार्य

Fri, 01 Sep 2023 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
आर्य समाज नई बाजार में वेद कथा का हुआ शुभारंभ
विज्ञापन
बस्ती। वेद सब सत्य विद्याओं की पुस्तक है। वेद का पढ़ना पढ़ाना और सुनना-सुनाना सभी मनुष्यों का परम धर्म है। वेदों का ज्ञान होता तो देश में इतनी अशांति न होती। वेद से निस्वार्थ भाव से कर्म करने की प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन

यह कहना है वैदिक प्रवक्ता अलीगढ़ के आचार्य बृजेश का। वह बृहस्पतिवार को आर्य समाज नई बाजार की ओर से राजा बाजार में आयोजित आठ दिवसीय वेद कथा सुना रहे थे। इससे पहले कथा का शुभारंभ आचार्य देवव्रत आर्य के ब्रह्मत्व में वैदिक यज्ञ से हुआ। आचार्य बृजेश ने कहा कि वेद ज्ञान के अभाव में देश के लोग भांति-भांति के देवी-देवताओं के चक्कर में पड़ कर ठगे जा रहे हैं। हमारे महापुरुष श्रीराम और श्रीकृष्ण वेद पथ पर चलने वाले थे जिससे हमारे देश का नाम विश्व में एक आदर्श राष्ट्र के रूप में जाना जाता हैै।
सुल्तानपुर के पंडित राम मगन ने अपने भजनोपदेश में कहा कि वेद ईश्वर के द्वारा प्रदत्त ज्ञान है। मनुष्योपयोगी ज्ञान-विज्ञान केवल वेद में ही देखने को मिलता हैै। यह किसी अन्य धर्मग्रंथ में नहीं है। इसलिए वेद केवल भारत के लिए ही नही बल्कि संपूर्ण विश्व के मनुष्यों के लिए है। ओम प्रकाश आर्य प्रधान आर्य समाज नई बाजार ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पर अर्चना आर्य, कनचनलता आर्य, आनंद स्वरूप आर्य, रजनी आर्य ओमकार आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें